चुम्मानार गाँव मे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनप्रतिनिधियों द्वारा चकरोड की खुदाई कर नाला बनव
- फोटो : MAU
मऊ। अमिला बड़रांव ब्लॉक क्षेत्र के चुम्मानार गांव मे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान रविवार को जनप्रतिनिधियों ने चकरोड की खुदाई कर नाला बनवाने के वादा को पूरा न करने के विरोध में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान जिला पंचायत सदस्य तथा अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे जनप्रतिनिधियों ने गांव की जलनिकासी की समस्या दूर करने के लिए गांव के मुख्य मार्ग की ही खुदाई कर समस्या से निजात दिलाने का वायदा किया था। लगभग 500 मीटर की खुदाई किया गया। मौके पर ईंट, सीमेंट, बालू भी गिराया गया। लेकिन पंचायत चुनाव के समय खुदाई कर छोड़ देने के आठ माह होने के बाद भी अब तक नाला निर्माण का कार्य पूरा नहीं कराया जा सका है। जिससे गड्ढे में जमा पानी बदबू तथा मच्छरों का हब बन गया जिसको लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों से उच्चाधिकारियों तक गुहार लगाने के बाद भी किसी ने समस्या ने निजात दिलाने जहमत नहीं उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि समय रहते इस समस्या से निजात नहीं दिलाया गया तो आगामी विधान सभा के चुनाव का हम ग्रामवासी बहिष्कार करेंगे। इसी रास्ते से बरईपार, झोटपुर, उसरी, बरकोला, अहिरानी, महरुपुर सहित तमाम गांवों के लोगों का आवागमन अमिला रेलवे स्टेशन व फोरलेन पर जाकर मिलता है। प्रदर्शन करने वालों में अनीता, राजमती, शिवचंद, परसोतीं, लचिया, बेचू, मनरी, गुनिया, सुशीला, सुरसती, लाली, श्यामबिहारी, जग्गू, अयोध्या आदि शामिल रहे।