फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एक बदमाश को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा फिर भी 72 घंटे बाद पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की देर रात करीब 8:30 बजे मुहम्मदाबाद गोहना के मीरपुर गांव में हुए गोली कांड में मौके से ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। लेकिन 72 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक मुख्य आरोपी को नहीं पकड़ सकी है। बीते तीन दिनाें में पकड़े गए बदमाश से पूछताछ के बाद भी अभी तक पुलिस के हाथ खाली है।
विज्ञापन

तीन बाइक पर 6 से 8 की संख्या में आए बदमाशों ने कोईरियापार क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के पूर्व प्रत्याशी रहे कौशल कुमार यादव उर्फ मंटू यादव पर बदमाशों ने बाएं पैर में गोली मार दी थी। वहीं गोली लगने से घायल मंटू यादव के मामा मिथिलेश ने मीरपुर के अखिलेश यादव, अवधेश यादव, पंकज यादव, ताहिरपुर के अजीत यादव, नौसेमर के अभिषेक यादव, सरया के अजीत यादव, लुदुही के अमित यादव सहित छह अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मुख्य आरोपी के गर्भवती पत्नी से की पूछताछ, फिर छोड़ा घर
मीरपुर गांव में बीते शुक्रवार को गोलीकांड के बाद से पुलिस का अमानवीय चेहरा भी सामने आया, जब पुलिस ने आरोपी की गर्भवती पत्नी को उठा लिया था। मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने गर्भवती को लाकर उसके घर छोड़ा।
विज्ञापन

चुनावी रंजिश को लेकर हमलावरों ने गोली मारी है, मौके से एक बदमाश को पकड़ा गया है, इससे पूछताछ जारी है, सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें लगाई गई हैं। - महेश सिंह अत्री, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें