फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: परीक्षा में पकड़े गए 78 छात्र 25 तक रखें अपना पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालयी परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयेाग करते पकड़े गए छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपना पक्ष रखने का अवसर दिया है। इस संबंध में कुलसचिव ने संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र लिख निर्देशित किया है कि परीक्षा के दौरान अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़े गए छात्र/छात्राएं 25 जुलाई तक विश्वविद्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकते हैं। इसके बाद पक्ष प्रस्तुत करने वाले अनुचित साधन प्रयोग में निरुद्ध छात्र/छात्राओं का कोई प्रत्यावेदन स्वीकार्य नहीं किया जाएगा और विश्वविद्यालय द्वारा गठित अनुचित साधन प्रयोग कमेटी के निर्णय के बाद ही प्रवेश आदि के संबंध में महाविद्यालय द्वारा अग्रेतर कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि विश्वविद्यालयी परीक्षा के दौरान आंतरिक और वाह्य उड़ाका दल द्वारा विश्वविद्यालय परिसर के अलावा 35 कॉलेजों में करीब 78 छात्र अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़े गए थे। इनमें कैंपंस में ही अकेल 11 छात्र अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़े गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें