रानीपुर थाना क्षेत्र के असलपुर और लरेवा गांव के लोगों ने शराब के नए ठेके के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य को रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में और स्कूलों के पास शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी।
सचिन चौहान, धर्मराज चौहान, जितेंद्र चौहान, अमरजीत चौहान, सत्यपाल चौहान, विपिन चौहान, सरिता चौहान, प्रेमा देवी, सुशीला, अंजनी, गीता, अनीता, कौशल्या और रीता चौहान आदि ने बताया कि जहां शराब का ठेका खोला जा रहा है, उसके 100 मीटर के दायरे में दो प्राथमिक विद्यालय, एक उच्च प्राथमिक विद्यालय और एक मंदिर स्थित है।
ग्रामीणों ने कहा कि शराब की दुकान खुलने से बच्चों के भविष्य पर बुरा असर पड़ेगा और स्कूल आने-जाने वाले छोटे बच्चों के लिए यह हानिकारक होगा।
महिलाओं ने बताया कि इस समस्या को लेकर पहले जिलाधिकारी को लिखित ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें ठेके को रद्द करने या स्थानांतरित करने की मांग की गई थी। आश्वासन के बावजूद बुधवार को ठेके वाले स्थान पर फिर से निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया।
जैसे ही निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने की सूचना ग्रामीणों को मिली, भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौके पर पहुंच गए और एकजुट होकर चल रहे कार्य को रुकवा दिया।
000000000
वर्जन