फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य मार्ग पर जलजमाव पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। बड़रांव ब्लॉक क्षेत्र के चुम्मानार गांव से बन्हवा के अमिला रेलवे स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलजमाव के विरोध में रविवार को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। साथ ही नारेबाजी किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के चुम्मानार गांव से बन्हवा होते हुए अमिला रेलवेस्टेशन प्रमुुख मार्ग है। लेकिन जलनिकासी की व्यवस्था न होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। साथ ही जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अहिरानी गांव के चुम्मानार गांव में वर्षो से गांव के बीच मुख्यमार्ग पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से जलजमाव रहने से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। नाबदान का पानी संपर्क मार्ग पर बहते रहने से लोगों को गंदे पानी से होकर आना जाना पड़ रहा है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था के लिए आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है। समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों बेचू राजभर, ओमप्रकाश, रामप्रसाद, रामजतन, कैलाश, मोतीलाल, बालचंद, सुभाष, लालचंद, शिवचंद, हरिहर, देवब्रत, रामजीत, रविकुमार, रामसमुझ, सदावृक्ष यादव, अंगद यादव, रूपेश यादव, रामप्यारे व कुश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें