फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिकासी को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, चक्का जाम की दी चेतावनी

विज्ञापन
डराव ब्लाक क्षेत्र के अमिला ग्राम सभा के नवकापुरा गांव में बारिश से हुए जल जमाव को लेकर प्रदर्शन ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
अमिला। नवकापुरा में ग्रामीणों ने जलनिकासी की समस्या को लेकर शुक्रवार को सड़क के बीच हुए जलभराव में खड़े होकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि प्रधानी चुनाव के दौरान जल निकासी की व्यवस्था का किया वादा दो वर्ष बाद भी पूरा नही हो सका है। चेताया कि समस्या का समाधान शीघ्र नही हुआ तो चक्का जाम किया जाएगा। प्रदर्शन कर रहे धनपाली देवी, सुनीता, आरती, शिला, देवेद्र, जितेंद्र, दुलारे, राजू, अनन्या, प्रज्ञा, समोसा देवी आदि ग्रामीणों ने कहा कि बारिश के बाद गांव के मुख्य रास्तों पर भारी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे तीस घरों के लगभग 150 लोगों को घुटनों तक पानी के बीच होकर गुजरना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि ग्राम प्रधान राजाराम सोनकर ने चुनाव के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने का वादा किया गया था। दो वर्ष बाद भी वादा पूरा नही हो सका। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान से लेकर ब्लाक अधिकारियों को दी जा चुकी है। बावजूद समस्या का समाधान नही किया जा सका है। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि जलनिकासी की व्यवस्था जल्द नहीं की गई तो वह चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें