मऊ। घोसी कस्बा से दक्षिण स्थित तिलई बुजुर्ग में नेशनल हाइवे द्वारा रविवार को जेसीबी मशीन लगाकर फोरलेन के निर्माण में उत्पन्न हो रहे बाधा को समाप्त करने के लिए मकान को पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में ध्वस्त कराया। प्रशासनिक कार्यवाही के विरोध में ग्रामीणें ने प्रदर्शन किया। कार्यदायी संस्था में कर्मचारी जैसे ही जेसीबी मशीन लेकर कार्य कराने गए तो भूमि स्वामी विरोध-प्रदर्शन करने लगे।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनकी अधिग्रहित जमीन का मुवावजा नहीं दिया गया है, जबकि विभाग की तरफ से जमीन के मुआवजे को लेकर पेमेंट होने का प्रकाशन और गजट भी कराया जा चुका है। इसलिए बल पूर्वक फोरलेन मे पड़ रहे मकानों एवं पेड़ पौधों का ध्वस्त कर दिया। अधिग्रिहित जमीनों का भुगतान नहीं किया गया है। जिसका भुगतान कर शेष निर्माणाधीन फोरलेन का निर्माण किया जाए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी घोसी डॉ. सीएल सोनकर और तहसीलदार घोसी पीसी श्रीवास्तव ने ग्रामीणों से वार्ता कर समझाया। इसके बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य प्रारंभ होने दिया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी घोसी सीएल सोनकर, तहसीलदार घोसी प्रेमचंद श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार घोसी राघवेशमणि त्रिपाठी, सीओ नरेश कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौजूद रही।