दुबारी। फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के अम्माभेलउर गांव में जलनिकासी सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर रविवार का ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि संपर्क मार्गो पर नालियों का गंदा पानी बहते रहने से आना जाना मुश्किल हो रहा है। शिकायत के बाद भी जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की जा सकी है। मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। समस्या का समाधान अविलंब नहीं हुआ तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे। प्रदर्शन करने वालों में हरिंद्र प्रसाद, लालबिहारी, संजय, सुनील आदि शामिल रहे।