फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गांव में घूम रहा अजगर, कभी पानी पीने बिल से आता है बाहर, स्कूल जाने वाले बच्चों को खतरा

Sun, 26 Mar 2023 07:22 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

अजगर कंपोजिट विद्यालय भटिया के सामने ही बंधा चौक के नीचे एक सुरंग में रहता है। जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को भी खतरा है। रात और कभी दिन के समय बंधा के बगल में बने गड्ढे में पानी पीने आता है और फिर सुरंग में वापस चला जाता है।रात के समय सुरंग से बाहर बैठे अजगर का विडियो गांव के ही कुछ युवकों ने बना लिया।
विज्ञापन
अजगर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र भटिया में गांव में बीते दो सप्ताह से अजगर दिखने से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के ही कुछ युवकों द्वारा रात के समय बनाए गए विडियो से गांव में अजगर होने की पुष्टि हुई है। जिससे ग्रामीणों ने रात के समय घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है।संवरू यादव, ओमप्रकाश यादव, अमरजीत यादव, छोटेलाल, नितीश आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव के रिहायशी इलाके से दो सौ मीटर दूरी पर अजगर देखा जा रहा है।

विज्ञापन

अजगर कंपोजिट विद्यालय भटिया के सामने ही बंधा चौक के नीचे एक सुरंग में रहता है। जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को भी खतरा है। रात और कभी दिन के समय बंधा के बगल में बने गड्ढे में पानी पीने आता है और फिर सुरंग में वापस चला जाता है।रात के समय सुरंग से बाहर बैठे अजगर का विडियो गांव के ही कुछ युवकों ने बना लिया।
जिससे गांव में अजगर होने की पुष्टि हो पायी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अजगर की लंबाई दस फिट है। इस तरह रिहायशी इलाके छुट्टा घूम रहे अजगर से भयभीत ग्रामीण रात के समय अपने पशुओं को लेकर काफी असुरक्षित हैं।शाम होते ही लोग घर के अंदर हो जाते हैं।वन विभाग का आकृष्ट कराते हुए ग्रामीणों ने अजगर को पकड़कर दूर जंगल में छोड़ने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें