फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन बिजली ठप रहने से नाराज गांव वालों ने सब स्टेशन घेरा हाइवे जाम किया

विज्ञापन
मऊ के कोपागंज के डांडी बिजली उपकेंद्र का घेराव कर गोरखपुर-वाराणसी मार्ग जाम कर रहे ग्रामीणों को स - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा युसुफपुर में विगत कई दिनों से तार टूटने से बाधित बिजली आपूर्ति को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को डांडी सब स्टेशन का घेराव करके गोरखपुर वाराणसी हाइवे जाम कर दिया। एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को समाप्त करवाया।
विज्ञापन

कोपागंज के ग्राम सभा युसुफपुर में विगत 4 अगस्त को आये आंधी तूफान से तीन खम्भों का विद्युत तार और पोल टूट गया था। जिसके चलते गांव के अधिकांश हिस्सों की विद्युत सप्लाई बाधित हो गयी। आठ दिन बीतने के बाद भी विद्युत विभाग द्वारा तार और खम्भों की मरम्मत नहीं करने के कारण विद्युत सप्लाई चालू नहीं हो सकी। विद्युत सप्लाई बाधित होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को डांडी सबस्टेशन का घेराव कर दिया।
ग्रामीणों ने गोरखपुर वाराणसी हाइवे जाम कर दिया।जिससे सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लम्बी कतारें लग गयीं। गांव वालों का कहना था कि आठ दिनों से सप्लाई बाधित होने से इस गर्मी में लोगो का जीवन दुश्वार हो गया है। बार बार जेई से शिकायत करने पर तार जोड़ने के नाम पर पैसे की मांग की जा रही है। एकघंटे बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियो से वार्ता कर तार जोड़वाकर जल्द विद्युत सप्लाई चालू करने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और गांव वालों ने जाम हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें