परदहां ब्लाक क्षेत्र के कहिनौर गांव में सड़े हुए राशन वितरण करने पर कोटेदार के खिलाफ प्रर्दशन कर?
- फोटो : MAU
बढुआ गोदाम। परदहां ब्लाक क्षेत्र के कहिनौर गांव में शनिवार को सरकारी गल्ले की दुकान पर राशन वितरण के दौरान लाभार्थियों ने जमकर हंगामा कर दिया। लाभार्थियों का आरोप था कि कोटेदार द्वारा सड़ा अनाज वितरण किया जा रहा है। जबकि गेहूं और चावल में कंक्रीट और कीडे देख गुस्साए ग्रामीणों ने राशन लेने से इनकार कर दिया और फोन से इसकी शिकायत एसडीएम सदर से किया। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कालेश्वर पासवान ने प्रर्दशन कर रहे ग्रामीणों को शांत कराया और एसडीएम से फोन पर राशन वितरण में गडबड़ी की जानकारी दी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि कोटे पर जो अनाज वितरण किया जा रहा है वह सडा हुआ है और अनाज में कंक्रीट और कीडे मौजूद हैं। जिसको पशु भी नहीं खा पाएंगे। जबकि कोटेदार द्वारा बांटे जा रहे राशन की जांच की गई तो 24 बोरी खुला हुआ अनाज मिला और सभी बोरियों में सडा हुआ अनाज मौजूद था। जब गांव के लोगों ने कोटेदार से इसकी शिकायत की तो वह भड़क गया और ग्रामीणों को धमकी देने लगा कहा जिसको लेना है वह ले सकता नहीं तो यह भी अनाज नहीं मिलेगा चाहे कहीं भी शिकायत कर लो। गुस्साये ग्रामीणों ने प्रर्दशन कर कोटेदार की मनमानी और सड़े अनाज वितरण की जांच करने और कोटेदार के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की मांग की। एसडीएम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक ने मौके पर जाकर जांच किया। ग्रामीणों की शिकायत सही पाई गई। विरोध प्रर्दशन करने वालों में प्रमुख रूप से हंसा, रोशन लाल, चंद्रेश कनौजिया, मनोज कनौजिया, अशोक कुमार, शारदा, मुन्नी आदि शामिल रहे।