फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम से मनेगा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक को संबोधित करते प्रभारी जिलाधिकारी सीडीओ राम सिंह वर्मा। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ धूम से मनाया जागएा। इसके लिए प्रशासनिक स्तर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी जिलाधिकारी राम सिंह वर्मा की अध्यक्षता में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर होने वाले ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की तैयारियों पर चर्चा हुई। महोत्सव नौ से 16 अगस्त तक मनाया जाएगा। प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि शहीद तथा स्मारक स्थलों पर नौ अगस्त को सुबह दीप प्रज्वलन तथा मार्ल्यापण कार्यक्रम होगा। विशेष रूप से मधुबन के कटघरा शंकर में शहीद स्मारक स्थल पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें समस्त विभागों द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजना से संबंधित प्रदर्शनी, मेला, स्टाल आदि का आयोजना किया जायेगा।अधिकारियों को जनपद के प्रत्येक स्मारक स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में जाना होगा। क्षेत्रों में प्रभात फेरी, तिरंगा यात्रा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सभी ईओ को शहीद स्मारक स्थलों की साफ-सफाई कराने को कहा गया। साथ ही स्मारकों के पास सेल्फी प्वाइंट बनाने के निर्देश दिए गए। डीआईओएस को स्कूली बच्चों द्वारा कार्यक्रम कराने के आदेश दिए गए। शहीदों के परिजनों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी को स्मारक स्थलों पर सैनिटाइजर, मास्क तथा थर्मल स्कैनर की व्यवस्था करने को नोडल नामित किया गया। कार्यक्रम कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन कराना जरूरी होगा। इस दौरान समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें