फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने मंडलायुक्त को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। क्षेत्र के ग्राम सभा लारपुर की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान चंदा देवी ने जिलाधिकारी तथा मंडलायुक्त को पत्र भेजकर फर्जी तरीके से बने राशन कार्ड की प्रति भेजकर राशन कार्ड बनवाने में बड़ी धांधली का आरोप लगाया है। मामले की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी तथा मंडलायुक्त को भेजे गए पत्र में ग्राम प्रधान ने लिखा है कि कोटेदार पर फर्जी तरीके से गांव के दूसरे के नाम से बने दो अंत्योदय कार्ड और चार पात्र गृहस्थी राशन कार्डों में अपने परिवार का फर्जी नाम जोड़कर महीने में 205 किलो राशन उठाया जाता है। कोटेदर द्वारा अपने परिवार के अन्य सदस्यों और नेपाल निवासी नौकर का नाम भी जोड़कर राशन उठाया जाता है। मामले की जांच कराई जाए। इस बाबत क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक जयनारायण यादव का कहना है कि मामला सज्ञान में नहीं है। जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें