फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ग्राम प्रशासक से मारपीट, बचाव करने आए ग्रामीण के 4 दांत टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के सुतरही में मतदाता सूची में नाम बढ़वाने को लेकर हुए विवाद के बाद ग्राम प्रशासक से अभद्रता और बचाव करने पहुंचे ग्रामीण पर जानलेवा हमला किया गया। ग्राम प्रशासक निन्हक राम की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार निन्हक राम ने बताया कि 26 नवंबर की रात करीब आठ बजे गांव निवासी ठाकुर प्रसाद सिंह, बृजेंद्र श्रीवास्तव और 5 अज्ञात लोग एकजुट होकर उनके पास पहुंचे। सभी लोग मतदाता सूची में जबरन एक व्यक्ति का नाम जुड़वाने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए प्रशासक का कॉलर पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान गांव निवासी मनोज सिंह ने पहुंचकर गाली-गलौज का विरोध किया तो सभी ने प्रशासक को छोड़कर मनोज सिंह पर हमला कर दिया। मारपीट कर चार दांत तोड़ दिए। कोतवाली प्रभारी मधुसूदन चौरसिया ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें