फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: विजिलेंस के छापा, बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप, एक दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 27 Dec 2024 06:06 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

विद्युत निगम और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने बिजली चोरी की शिकायत पर छापा मारा और एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस छापेमारी से हड़कंप की स्थिति रही। टीम ने कहा आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
 
विज्ञापन
छापेमारी करती विजिलेंस की टीम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ में अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को विद्युत निगम और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने विद्युत वितरण खंड प्रथम के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली चोरी पकड़ी।बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटा।साथ ही 12 लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी में मुकदमा दर्ज कराया। अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार के नेतृत्व में ओल्ड पावर हाउस क्षेत्र बास की मस्जिद, कासिमपुर, सोनिया बाड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत निगम और विजिलेंस टीम ने पुलिस प्रशासन के साथ छापेमारी किया। विद्युत चेकिंग में 34 परिसरों की चेकिंग के दौरान 10 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया।

विज्ञापन


साथ ही फैजुल हसन पुत्र अब्दुल हसन, आमिर फजल पुत्र अब्दुल कबीर, असलम पुत्र मोहम्मद मुस्तफा, शादाब अनवर पुत्र इकबाल अहमद, वकील अहमद पुत्र हाजी रहमान, अली नवाज पुत्र स्वर्गीय अफसाख अहमद, लियाकत अली पुत्र सुल्तान, महताब आलम पुत्र फ़ैज़ अहमद, नूरुद्दीन, शाहनवाज सरोवर पुत्र मसूद अहमद, फैजल रहमान पुत्र मोहम्मद नईम सहित 12 लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी में मुकदमा दर्ज कराया गया। बड़े परिसर पर भार वृद्धि करने की कार्यवाही की गई।टीम द्वारा विद्युत चोरी में इस्तेमाल किए जा रहे केबिल आदि जब्त करते हुए वीडियोग्राफी की गई। छापेमारी से बिजली चोरी कर रहे लोगो में हड़कंप मच गया। टीम में अधिशासी अभियंता भुवनराज सिंह, एसडीओ प्रकाश सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें