फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: माफिया अतीक व अशरफ की हत्या के बाद जिले में बढ़ी चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद तथा उसके भाई अशरफ की शनिवार की देर रात गोली मारकर हत्या के बाद से जिले में भी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को चौकस कर दिया गया है घटना के कुछ देर बाद से पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय ने सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को सार्वजनिक स्थानों पर चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया। शहर क्षेत्र के रौजा बाजार, सदर चौक, मिर्जाहादीपुरा, सिंधी कालोनी, औरंगाबाद, संस्कृत पाठशाला पुलिस चौकी, मुंशीपुरा आदि स्थानों पर काफी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स लोगों की एक-एक गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए है। कोपागंज संवाददाता के अनुसार कोपागंज पुलिस क्षेत्र का भ्रमण करती रही। वही संवेदनशली क्षेत्रों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

अतीक और उसके भाई की हत्या के वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से शेयर किए जा रहे हैं। कोई अप्रिय घटना कहीं न हो इसको लेकर कोपागंज पुलिस चौकन्नी है। इसके लिए क्षेत्र के कसारा मोड़, भातकोल मोड़, चौक चमन रोड आदि जगहों पर शनिवार की रात्रि से ही भारी फ़ोर्स की तैनाती लगी रही।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय थानाध्यक्ष प्रभारी आरएन पांडेय संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए लोगो अफवाह नहीं फैलाने और किसी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अपशब्द बोलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दे रहे थे। वलीदपुर संवाददाता के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस सतर्क रही। लोगों से अपील करती रही की शांति व्यवस्था कायम रखें। कोतवाली क्षेत्र में जगह-जगह सतर्कता बढ़ा दी गई है। रविवार को नगर पंचायत वलीदपुर बड़ी बाजार में संभ्रांत लोगों की बैठक कर शांति व्यवस्था कायम करने के लिए लोगों से अपील की गई। बैठक को संबोधित करते सीओ डॉ. अजय विक्रम सिंह ने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

इसी तरह से मुहम्मदाबाद गोहना खैराबाद अतरारी आदि जगहों पर बैठक हुई। इस मौके पर कोतवाल संजय कुमार त्रिपाठी, प्रदीप मिश्रा, अजय यादव, वसी अहमद, प्रेमचंद गुप्ता, मु. आरिफ, अनवर अहमद आदि मौजूद रहे।
वहीं घोसी संवाददाता के अनुसार स्थानीय कोतवाली पुलिस रविवार को प्रयागराज की घटना को लेकर काफी सतर्क रही। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में चक्रमण कर वास्तविक स्थिति से अवगत भी होती रही और लोगों से अपील की कि क्षेत्र में अमन एवं शांति बनाये रखें। सीओ उमाशंकर उत्तम एवं प्रभारी निरीक्षक अनिल चंद तिवारी ने रविवार को घोसी नगर के मधुबन मोड़ से लेकर करीमुद्दीनपुर, बड़ागांव, कस्बा खास सहित संवेदनशील क्षेत्रों अमन एवं शांति बनाए रखने के लिए अपील की। कहाकि किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।यदि किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो उसे तत्काल प्रशासन को सूचित करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें