फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर शहीदों की याद में बनाया गया शानदार स्मारक : मुख्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के दौरान आजादी के दीवानों को याद करते हुए हमने संकल्प लिया था कि कटघरा शंकर में एक भव्य शहीद स्मारक का निर्माण कराया जाएगा। जिसे पूरा किया गया। यह बातें प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने रविवार को पर्यटन विभाग की ओर से कराए गए कार्यों के लोकार्पण पर कहीं। उन्होंने कटघरा शंकर में स्थित शहीद स्मारक तथा भीटिया स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर को लोकार्पित किया। कार्यक्रम को पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मिश्रा, विधायक रामविलास चौहान ने संबोधित किया। डीएम अरुण कुमार ने जिले के विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला। लोकगीत गायक गोपाल राय ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इसके पूर्व मुख्य सचिव ने पर्यटन मंत्री जयबीर सिंह और प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश कुमार मेश्राम, विधायक रामविलास चौहान के साथ भिटिया स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर का लोकार्पण के बाद हवन पूजन किया।
इस मौके पर एसपी अविनाश पाण्डेय, सीडीओ प्रशांत नागर, अरूण सिंह, प्रवीण कुंवर सिंह, मनोज तिवारी,सीओ अभय कुमार सिंह, सौरभ सिंह,जयेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कोविड काल में विदेशों में वैक्सीन देकर देश का लोहा मनवाया : जयवीर सिंह
इस अवसर पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि कोरोना काल में योगी-मोदी की सरकार ने न केवल कोरोना का मुकाबला किया। बल्कि अपने देश की वैक्सीन देकर भारत में सिद्ध कर दिया कि हम अनुसंधान के क्षेत्र में भी अगली पंक्ति में खड़े हैं। पहले हम नारा देते थे जय जवान ,जय किसान लेकिन अब हम नारा देते हैं जय जवान, जय किसान,जय विज्ञान, जय अनुसंधान। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के दौरान भारतीय मेडिकल के छात्र को सुरक्षित भारत लाने का काम मोदी सरकार ने किया। योगी के नेतृत्व में कोई भी माफिया किसी गरीब के इज्जत के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता है।

मुख्य सचिव ने बयां की वीरता की गाथा
शहीद स्मारक के लोकार्पण के अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि 1857 की क्रांति के बाद अंग्रेजी हुकूमत बगावत को दबाने में जुट गई। इस दौरान वर्ष 1942 के आंदोलन में अंग्रेजों से मुक्ति पाने के लिए गांव-गांव में बैठकें आयोजित होने लगीं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने 14 अगस्त 1942 को योजनाबद्ध तरीके से जिले में एक साथ कई स्थानों पर हमले किए।
थाने पर तिरंगा फहराने के दौरान हुई फायरिंग में कई सपूत शहीद हुए उनकी याद में शहीद स्मारक बनाया गया। कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए मधुबन थाने पर तिरंगा फहरा दिया। उस समय थाने में मौजूद अंग्रेज कलेक्टर निबलेट ने थाने का गेट अंदर से बंद करा कर निहत्थे आंदोलन कारियों पर गोलियां चलवा दी।
थानेदार मुक्तेश्वर सिंह की गोली से सबसे पहले राम नक्षत्र पांडेय थाने के गेट पर ही शहीद हो गए। इसके बाद शाम चार बजे से छह बजे तक थाने से हुई अंधाधुंध फायरिंग में तेरह क्रांतिकारी शहीद हो गए और 28 घायल हो गए थे। आंदोलनकारियों ने रामपुर पुलिस चौकी फूंक दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें