फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: काम में लापरवाही पर वीडीओ निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरयां स्थित अस्थाई गो आश्रय स्थल में रखरखाव में लारवाही पर ग्राम पंचायत अधिकारी शिशिर पांडेय को निलंबित करने का आदेश दिया है। साथ ही ग्राम प्रधान नौशाद अहमद की भी जिम्मेदारी तय करते हुए पंचायती राज अधिनियम के तहत नोटिस जारी किया। जनसुनवाई के दौरान रमेश यादव, राम शब्द, कमला, विनोद कुमार ने जिलाधिकारी के समक्ष संबंधित ग्राम प्रधान नौशाद अहमद, ग्राम पंचायत अधिकारी शिशिर पांडेय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि गोशाला में पर्याप्त मात्रा में चारे और भूसे सहित चोकर एवं गुड़ की पर्याप्त व्यवस्था न होने तथा पशुओं की ठीक ढंग से देखभाल न होने के कारण दिन प्रतिदिन पशु कमजोर होते जा रहे हैं। गत कई दिनों में कई पशुओं की मौत भी हो चुकी है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना को स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

जांच में उप जिला अधिकारी मुहम्मदाबादगोहना ने संबंधित गो आश्रय स्थल की दयनीय व्यवस्था के लिए ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया। गोशाला के संचालन में घोर लापरवाही व अनियमितता बरतने का भी आरोप लगाया। इसको संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने शनिवार ग्राम पंचायत अधिकारी शिशिर पांडेय को निलंबित करने का आदेश जारी किया। साथ ही पूरे प्रकरण में संबंधित ग्राम प्रधान नौशाद अहमद की भी जिम्मेदारी तय करते हुए पंचायती राज अधिनियम के तहत नोटिस जारी करते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें