मऊ। खेल निदेशालय के तत्वावधान में नगर के बलिया मोड़ स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांच दिवसीय प्रदेशीय महिला आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन तीन मैच खेला गया। प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रदेशीय महिला आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन पहला मैच वाराणसी और गोरखपुर के बीच खेला गया। दोनों टीमें ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। वाराणसी की टीम ने आक्रमक खेल जारी रखते हुए लगातार गोल करना जारी रखा।
गोरखपुर की टीम को कोई मौका ही नहीं दिया। अंत में वाराणसी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गोरखपुर को 3-0 के अंतर से पराजित किया। दूसरा मैच कानपुर और प्रयागराज के बीच मैच खेला गया। कानपुर की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रयागराज को 1-0 केे अंतर से पराजित किया। तीसरा मैच आजमगढ़ और लखनऊ के बीच मैच खेला गया। आजमगढ़ की टीम ने सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करते हुए 5-0 से मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि डॉ. सत्यानंद राय और मुदस्सर चौधरी पूर्व क्रीड़ाधिकारी प्रयागराज रहे। उप क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने अतिथियाें को बुकें प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजीव जायसवाल, अखिलेश खरवार, ओमेंद्र सिंह, संजय सिंह, मनोज आदि शामिल रहे।