फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत

Sat, 14 Jan 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजार के पास शुक्रवार की रात अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे। परिवार के सदस्य उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां परीक्षण के बाद डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही अधेड़ के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

  मृत अधेड़ रामराज 55 पुत्र सिरपत मऊ कोतवाली क्षेत्र के गालिबपुर गांव निवासी थे। शुक्रवार की रात रामराज मकर संक्रांति त्यौहार की खरीदारी करने के लिए मुहम्मदाबाद गोहना बाजार गए थे। वापस लौटने के दौरान जैसे ही वो सामुदायिक स्वास्थ्य  केंद्र के समीप पहुंचे। तभी उधर से गुजरे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। सड़क हादसे में वह गंभीररुप से घायल हो गए, अधेड़ को पुलिस उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले एक कागज के टुकड़े के आधार पर उनकी शिनाख्त कर उनके परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी। परिवारीजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें