फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: वाहन ने कार में मारी टक्कर, युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर में रविवार देर रात करीब 1:30 बजे एक अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी, जिससे मोहम्मद तौकीर (34) की मौत हो गई। हामिद मुजफ्फर (28) और मोहम्मद सलीम (18) घायल हो गए।
विज्ञापन

लोगों की मदद से घायलों को घोसी सीएससी लाया गया। घटना के बाद वाहन लेकर चालक फरार हो गया।
सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों कार से कोपागंज से अपने घर लौट रहे थे। हाजीपुर के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लिया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक मोहम्मद तौकीर का चार वर्षीय बेटा ओमान और दो बेटियां हैं। सीओ ने बताया कि वाहन और चालक की तलाश की दा रही है। परिजन की तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें