फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बाइक से भिड़कर पेड़ से टकराया वाहन, चालक की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। मोलनापुर गांव के पास शनिवार की शाम पांच बजे दो बाइक की टक्कर के बाद एक बाइक पेड़ से टकरा गई। इसमें बाइक चालक की मौत हो गई। बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दूसरा बाइक चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सरायलखंसी थाने के बहरीपुर गांव निवासी अंकित राजभर (22) और उसी गांव निवासी मनोज व उसका एक अन्य साथी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। अभी वह मोलनापुर के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकराकर पेड़ से टकरा गए। बाइक चालक अंकित राजभर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसपर सवार मनोज और उसका एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। मृतक अंकित के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक अंकित हेलमेट नहीं लगाया था। थाना अध्यक्ष जगदीश प्रसाद ने बताया कि दो घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। अंकित की मौत हो गई है, शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें