फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सब्जी विक्रेता से 5.40 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा मोहल्ला निवासी एक सब्जी विक्रेता से फर्जी निवेश योजना के नाम पर पांच लाख 40 हजार की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित श्याम बिहारी शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशी पुरा मोहल्ले के निवासी हैं। वह ठेले पर सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पुलिस को तहरीर देकर बताया कि फाइनेंस कंपनी निधि में तीन वर्ष की अवधि के लिए दो लाख रुपये की एफडी ली थी तथा तीन हजार मासिक आरडी में निवेश किया था। कंपनी के निदेशक जितेंद्र कुमार, उनकी पत्नी छाया देवी और सहयोगी अवधेश, राजेन्द्र, प्रमोद कुमार, राहुल पर आरोप है कि उन्होंने योजना पूरी होने के बाद भी भुगतान नहीं किया और टालमटोल करने लगे। श्याम बिहारी का आरोप है कि पैसे मांगने पर आरोपियों ने धमकाकर भगा दिया। शिकायत पर कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भेजा। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने बुधवार को एफआईआर दर्ज की। इस मामले में कोतवाल अनिल सिंह का कहना है मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें