फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में सब्जी विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र के बेलौली बाजार में रविवार की देर शाम बाइक के धक्के से पैदल जा रहा सब्जी व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

रसूलपुर आदमपुर उर्फ रामपुर निवासी दिनेश राजभर (42) बेलौली बाजार में सब्जी बेचता था। रविवार की देर शाम लगभग आठ बजे वह दुकान बंदकर पैदल ही मधुबन बेल्थरा मार्ग से होकर घर जा रहा था। बेलौली बाजार के समीप पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उसका इलाज जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गई। उनके भाई अशोक राजभर की तहरीर पर बाइक सवार के खिलाफ रामपुर थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। उधर दिनेश की मौत से शोकाकुल व्यापारियों ने बैठककर शोक संवेदना प्रकट की। इसमें व्यापारी दीपू तुरहा, सन्दीप तुरहा, टुन्नी,रमेश चंद्र, फतेह यादव, रूदल यादव, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें