मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के तमसा नदी पुल के पास बेकाबू होकर गिरे ई रिक्शा को निकालने का प्रयास
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के तमसा नदी पुल के पास शनिवार की सुबह एक हादसा हो गया। सब्जी लदा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। जिससे इसमें सवार एक महिला घायल हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भर्ती कराया। इटौरा चौबेपुर निवासी कलावती सब्जी बेचती है। शनिवार को वह सब्जी एक ई- रिक्शा में लेकर मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा को लेकर आ रही थी।
वह घोसी मार्ग पर स्थित तमसा नदी पुल के पास पहुंचा थी कि ई- रिक्शा की अचानक स्टीयरिंग घूम जाने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे जा पलटा। हादसे में ई-रिक्शा में सवार घायल हो गईं। दुर्घटना के कारण ई-रिक्शा में लदी सब्जियां सड़क और खाई में बिखर गईं।