देवलास में वीरांगना दुर्गावती की मूर्ति पर माल्यार्पण करते गोंड समाज के लोग।संवाद
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के धार्मिक स्थल देवलास में बुधवार को वीरांगना दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उनके वीरता, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण के मद्देनजर गौड़ समाज के लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मुख्य वक्ता जवाहर गोंड ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए वीरांगना दुर्गावती ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका जीवन केवल एक वीरांगना की गाथा नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और नारी शक्ति का अनुपम उदाहरण है।
सुनील कुमार गौड़ ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने आत्मसमर्पण के बजाय संघर्ष का मार्ग चुना और भारत की गौरवशाली परंपरा को सशक्त बनाया।
पंचम गोंड ने कहा कि वीरांगना महारानी दुर्गावती जैसी महान विभूतियों ने अपने जीवन में यह संदेश दिया कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और उसकी रक्षा के लिए हर नागरिक को सदैव तत्पर रहना चाहिए।
कार्यक्रम में संरक्षक बरसाती गौड़, अध्यक्ष रामनयन गोंड, उपाध्यक्ष रामनगीना गोंड, रमाकांत गोंड, मंत्री नरेंद्र गोंड, सूर्यभान, पुजारी पंचम गोंड, बब्लू सिंह, संजय, पप्पू, कतवारू आदि उपस्थित रहे।