फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से जीती वेदांत रॉयल्स

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर टी-20 मैच में शाट लगाता  वेदांत रॉयल्स टीम का बल्लेबाज।संवाद
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर वेदांत प्रीमियर लीग में सोमवार को वेदांत नाइट राइडर्स और वेदांत रॉयल्स के बीच 20-20 मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में वेदांत रॉयल्स टीम ने 1 विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मैच में वेदांत रॉयल्स के कप्तान ने टॉस जीतकर विपक्षी टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। वेदांत नाइट राइडर्स के कप्तान प्रवीण चौरसिया के 40 रन के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज नहीं चल सका, जिसके कारण पूरी टीम 87 रन पर ऑल आउट हो गई।
वेदांत रॉयल्स की ओर से गेंदबाज वंश गुप्ता ने 3 विकेट लिए, जबकि श्रीमांशु और फरहान ने 2-2 विकेट लिए। आदित्य सिंह, विराट सिंह और जीशान ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन

88 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेदांत रॉयल्स टीम को भी जीत के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन टीम ने अंततः लक्ष्य हासिल कर लिया। वेदांत रॉयल्स की ओर से जीशान ने 21 रन बनाए, जबकि कप्तान श्रीमांशु ने 51 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
वेदांत नाइट राइडर्स की ओर से प्रवीण ने 3 विकेट लिए, जबकि उत्सव, नीलेंद्र और राज को 1-1 विकेट मिला। मैच में मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बैट्समैन ऑफ द मैच श्रीमांशु कुमार रहे, जबकि बेस्ट बॉलर ऑफ द मैच वंश गुप्ता और बेस्ट फील्डर ऑफ द मैच उत्सव चौहान रहे। बेस्ट पुअर परफॉर्मेंस ऑफ द मैच राज रहे। मैच में अंपायर अमित और प्रियांशु रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें