फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: वेदांत नाइट राइडर्स ने 7 विकेट से रॉयल चैलेंजर वेदांत को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर वेदांत प्रीमियर लीग का शुक्रवार को आगाज हुआ। पहले मुकाबले में वेदांत नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर वेदांत के बीच भिड़ंत हुई। अंधेरा होने के कारण मैच का निर्णय डीएलएस मेथड से हुआ, जिसमें वेदांत नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर वेदांत को सात विकेट से हराया।
विज्ञापन

मैच में रॉयल चैलेंजर वेदांत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। कप्तान यश रघुवंशी ने 50 रन, देव सिंह ने 20 रन, आर्यन प्रजापति ने 43 रन और आदित्य चौहान ने 42 रन बनाए। वेदांत नाइट राइडर्स की ओर से प्रवीण और उत्सव ने 1-1 विकेट, जबकि नीलेंद्र ने 2 विकेट लिए।
179 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेदांत नाइट राइडर्स ने आक्रामक शुरुआत की। टीम ने 6 ओवर में 90 रन बना लिए। इसमें अथर्व ने 24 रन, राजवीर ने 33 रन और उत्सव ने 10 रन बनाए, जबकि अतिरिक्त 43 रन रहे। इसके बाद अंधेरा होने के कारण अंपायर ने डीएलएस मेथड के तहत वेदांत नाइट राइडर्स को 7 विकेट से विजयी घोषित किया।
विज्ञापन

आज के मैच के हीरो राजवीर रहे, जिन्होंने नाबाद 33 रन बनाए। बेस्ट बॉलर ऑफ द मैच नीलेंद्र सिंह, बेस्ट बैट्समैन ऑफ द मैच यश रघुवंशी और बेस्ट फील्डर ऑफ द मैच आदित्य सिंह रहे।
मैच के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रतीक जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में ऋषभ सिंह, जय प्रकाश यादव और हिमांशु शर्मा मौजूद रहे। अंपायर की भूमिका में रोहन सिंह और शेखर सरोज रहे, जबकि स्कोरिंग राघवेंद्र ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें