नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर मंगलवार को वेदांत प्रीमियर लीग के तहत वेदांत टाइटंस और वेदांत डेविल्स के बीच मैच खेला गया, जिसमें वेदांत डेविल्स ने वेदांत टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया।
मैच में वेदांत टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 144 रन बनाए। इसमें अमरीश साहनी ने 56 रन, अंश राय ने 14 रन और अमन गुप्ता ने 18 रन का योगदान दिया।
वेदांत डेविल्स की ओर से अनंत सिंह और राज सिंह राजपूत ने 2-2 विकेट लिए, जबकि सलमान साह और यशवीर सिंह को 1-1 विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेदांत डेविल्स टीम ने 6.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें सत्यम पांडेय ने 82 रन और सलमान साह ने 20 रन की नाबाद पारी खेली। यह वेदांत डेविल्स की पहली जीत रही।
वेदांत टाइटंस की ओर से अमरीश साहनी ने 2 विकेट लिए, जबकि अंश राय और रियांक राव को 1-1 विकेट मिला।
मैच में सत्यम पांडेय को मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बैट्समैन ऑफ द मैच चुना गया। अमरीश साहनी को बेस्ट फील्डर और राज सिंह राजपूत को बेस्ट बॉलर ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच के अंपायर यश रघुवंशी और फरहान असलम रहे, जबकि स्कोरिंग रोहित ने की।