फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ ने अंजय क्रिकेट एकेडमी इंदारा को 56 रनों से हराया

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित मैच में शाट लगाता बल्लेबाज। संवाद
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर शनिवार को वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ और अंजय क्रिकेट एकेडमी इंदारा के जूनियर खिलाड़ियों के बीच 40-40 ओवर का मैच खेला गया। इसमें वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ ने अंजय क्रिकेट एकेडमी इंदारा को 56 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट शून्य के स्कोर पर गिर गया। 10 रन के कुल योग पर दूसरा विकेट भी आउट हो गया।
इसके बाद राजवीर ने जिम्मेदारी संभालते हुए शानदार शतक जड़ा और 117 रन बनाए। उन्हें अन्य खिलाड़ियों का भी सहयोग मिला। वरुण खतनानी ने नाबाद 45 रन, राजा ने 14 रन, सौरभ ने 28 रन और अंजनेय ने 10 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

टीम को अतिरिक्त के रूप में 73 रन मिले। इसके दम पर वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ की पूरी टीम 38.3 ओवर में 306 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
अंजय क्रिकेट एकेडमी इंदारा की ओर से आदर्श राजभर ने चार विकेट लिए। रुद्र को दो विकेट तथा अश्वनी और प्रीत को एक-एक विकेट मिला।
307 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंजय क्रिकेट एकेडमी इंदारा की टीम की शुरुआत अच्छी रही। पहले विकेट के लिए 147 रन की साझेदारी हुई। अश्वनी ने 144 रन और आदर्श ने 22 रन बनाए।
इसके बाद संगम ने 12 रन का योगदान दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। पूरी टीम 248 रन पर सिमट गई। वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ की ओर से आदर्श यादव और राजा चौहान ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अश्वनी और राजवीर को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

राजवीर सिंह को मैच मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका जियाउर्रहमान और फरहान असलम ने निभाई। स्कोरिंग अमित कुमार ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें