फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आरएस अकादमी को वेदांत क्रिकेट क्लब ने चार विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर शुक्रवार को आरएस क्रिकेट अकादमी और वेदांत क्रिकेट क्लब के सीनियर खिलाड़ियों के बीच 20-20 ओवरों का मैच खेला गया, जिसमें आरएस क्रिकेट अकादमी को वेदांत क्रिकेट क्लब ने चार विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

मैच में आरएस क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर विकेट के मिजाज को समझते हुए बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम की ओर से बल्लेबाज सीमान्त ने 28 रन, विश्वजीत ने 106 रन और जय ने 15 रन बनाए।
इनके अलावा किसी भी बल्लेबाज का बल्ला नहीं चला। इस तरह निर्धारित 20 ओवरों में 24 अतिरिक्त रनों की मदद से टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए।
वेदांत क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाज राजू, आदित्य और हिमांशु ने दो-दो विकेट, जबकि सोनू ने एक विकेट लिया। 205 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेदांत क्रिकेट क्लब की टीम की ओर से नूर अहमद ने 20 रन, आदित्य ने 28 रन, ज़ैनु ने 61 रन और वरुण ने ताबड़तोड़ 53 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

इसके दम पर वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ ने 19.4 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाकर मैच चार विकेट से अपने नाम कर लिया। जैनु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर यश रघुवंशी और प्रवीण रहे। अमरीश साहनी ने स्कोरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें