फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकसि बसिष्ठ द्वार भए ठाढ़े ...

Sat, 01 Oct 2016 11:47 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में आयोजित श्रीराम लीला में पत्नी सीता,भ्राता लक्ष्मण संग वनवास जाते प्रभु श्रीराम।
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मऊ। 
नगर की ऐतिहासिक रामलीला में दूसरे दिन  प्रभु श्री राम वन जाने के लिए घर से निकले। पिता के द्वारा दिए गए वचन को पूरा करने और रघुकुल की मर्यादा को निभाते हुए जैसे ही प्रभु वन जाने को तैयार हुए। उनके संग माता सीता भी जाने के लिए जिद् कर बैठी। अभी वो सीता मैया को समझा ही रहें थे कि लखनलाल भी उनके सेवक के रूप में वन जाने को अड़ गए। इस दौरान पूरी अयोध्या में  सन्नाटा छा गया था। नगर में किसी भी घर में चूल्हे नहीं जले।

 मैया सीता और लखनलाल को समझाने में प्रभु को कई दिन लग गए। इस पर वो उन्हें भी अपने साथ वन ले चलने के लिए तैयार हो गए। इस दौरान प्रभु जैसे ही राजसी वस्त्र को त्याग कर तापस वस्त्र   धारण कर माता सीता और भैया लखन लाल के संग महल से निकले, तो नगरवासियों ने उन्हें घेर लिया।  नगरवासियों ने कहा कि वो उन्हें छोड़कर नहीं  जाने देंगे। अगर जाना है तो प्रभु उन्हें भी अपने संग लेकर चले।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरवासियों के हठ के आगे प्रभु अधीर और बेबस हो गए। ऐसे में उन्होंने निर्णय लिया कि रात के अंधेरे में प्रस्थान करेंगे। इस पर राजा दशरथ को कुछ आस जगी की हो न हो राम अब रुक  जाए। उन्होंने अपने मंत्री सुमंत को बुलाया बोले सुमंत तुम राम को रथ पर बिठाकर ले जाओं और वन में घुमाकर उन्हें वापस लाना। परिणामस्वरूप प्रभु रात के अंधेरे में नगरवसियों से बचते बचाते वन जाने के लिए निकले। तभी सुमंत उन्हें मदद करने के लिए रथ लेकर आ गए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें