फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैैश्य समाज ने कराई गरीब बिटिया की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। वैश्य समाज ने शुक्रवार को ब्रह्मस्थान सहादतपुरा स्थित अतिथि भवन में औरंगाबाद निवासी घनश्याम मद्धेशिया की बेटी की शादी कराई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा की ओर से आयोजित शादी समारोह में कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया। इस दौरान नगर की दंत चिकित्सक व सभा की वरिष्ठ संरक्षक डॉ. निवेदिता गुप्ता ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। कहा कि समाज का कोई भी व्यक्ति खुद को निर्बल या असहाय न समझे। वैश्य समाज सर्व समाज का पोषण करता है। डॉ. रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों से लड़ने के लिए वैश्य समाज सदैव समर्पित है। अभिषेेक मद्धेशिया ने कहा कि युवा समाज ने इस पुनीत कार्य में तन, मन, धन से सहयोग किया जो प्रशंसनीय है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राधेकांत गुप्त, अखिलेश मद्धेशिया, संजय गुप्त, अनूप, प्रकाश मद्धेशिया, विजय गुप्त, दयाशंकर गुप्त, अमन मद्धेशिया, शुभम मद्धेशिया, वेद प्रकाश आर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें