फतेहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र के ढिलई फिरोजपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया। बृहस्पवितार की देर शाम करीब नौ बजे बेल्थरारोड से मधुबन की तरफ जा रही कार ढिलई फिरोजपुर के पास अनियंत्रित होने से पलट गई। घटना के बाद लोगों ने घायल को फतेहपुर मंडाव सीएचसी लाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थित देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद