नगर के शीतला माता धाम के हॉल में 15 अक्तूबर को वैश्य समाज संरक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इममें एकजुटता और समाज के उत्थान पर मंथन किया जाएगा।
संगठन के प्रमुख राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता, संगठन और वैश्य समाज के सर्वांगीण उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ''वैश्य विचार परिवार'' के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं वैश्य समाज संरक्षण संगोष्ठी का आयोजन 15 अक्तूबर को अपराह्न 3 बजे मां शीतला धाम मंदिर हॉल में होगा।
उन्होंने बताया कि इस संगोष्ठी में वैश्य समाज के विभिन्न घटकों तेली, जायसवाल, मद्धेशिया, बरनवाल, स्वर्णकार, चौरसिया, अग्रवाल, मोदीवाल, सिंधी, खंडेलवाल, सोनियार आदि को एक मंच पर लाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य आपसी एकता, भाईचारा और सामाजिक सहभागिता को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उनके सत्य, अहिंसा और सेवा के संदेश को याद किया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्र निर्माण, व्यापार, रोजगार, समाजसेवा और जनकल्याण में वैश्य समाज के योगदान पर चर्चा होगी। संवाद