मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, लेकिन इससे बचाव को लेकर लोगों में जागरूकता का अब भी अभाव बना हुआ है। इसका सीधा असर टीकाकरण पर देखने को मिल रहा है। बुधवार को 51 अस्पतालों पर आयोजित टीकाकरण में महज 419 लोगों ने पहुंचकर टीके की पहली डोज ली।
जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि बुुधवार को जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल तथा नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित 51 अस्पतालों पर 94 सौं लोगों का टीकाकरण का लक्ष्य निधार्िरित किया गया था। इसके सापेक्ष सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक इन केंद्रों पर 419 लोगों ने पहुंचकर टीके की पहली डोज लगवाई। जबकि इन केंद्रों पर 180 लोगों ने टीके की दूसरी डोज लगवाई।