फतहपुर मंडाव ब्लाक के हाजी मुनीर इंटर कालेज में छात्राओं को मििजल्स रुबैला का टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : mau
जिले के विभिन्न इलाकों के सरकारी तथा मान्यता प्राप्त स्कूलों में दूसरे दिन मंगलवार को मिजिल्स, रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत 35 बच्चों का टीकाकरण किया गया। मधुबन थाना क्षेत्र के रोपनपुर नेमडांड़ स्थित हाजी मुनीर इंटर कालेज में टीकाकरण के कुछ देर बाद 10वीं की छात्रा बेहोश हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फतहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद छात्रा की तबियत में सुधार हो गया।
फतहपुरमंडाव : क्षेत्र के श्रीराम अधार इंटर कालेज महुई, सेंट्रल पब्लिक स्कूल मर्यादपुर, आदर्श इंटर कालेज डुमरी मर्यादपुर, रोपनपुर नेमडाड़ स्थित हाजी मुनीर इंटर कालेज में मंगलवार को मिजिल्स, रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत बच्चों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल चिकित्सकों की टीम ने टीककरण से होने वाले फायदों से लोगों को परिचित कराया। हाजी मुनीर इंटर कालेज रोपनपुर नेमडाड़ मेें टीकाकरण करने के कुछ देर बाद दसवीं की एक छात्रा शाहीन परवानी बेहोश हो गई। उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसकी तबियत में सुधार हुआ।