फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण: पहले चरण के छठवें दौर में 70 फीसदी हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पहले चरण के छठे दौर में जिले में छह अस्पतालों पर कोरोना से बचाव का टीकाकरण शुक्रवार को किया गया। छठे दौर में जिला मुख्यालय पर सदर के साथ जिला महिला अस्पताल के साथ चारों तहसील मुख्यालयों पर मौजूद सीएचसी पर टीकाकरण का कार्य किया गया। इस दौरान सदर अस्पताल में केंद्र पर पहुंचे जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के साथ एसपी सुशील घुले, सीडीओ राम सिंह वर्मा सहित अन्य अधिकारियों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

सुबह दस से शाम पांच बजे तक 1175 के सापेक्ष 826 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें स्वास्थ्यकर्मियों के साथ-साथ फ्रंटलाइन प्रशासनिक अधिकारियों को चयनित किया गया था। शुक्रवार को लक्ष्य के सापेक्ष 70 फीसदी ही टीकाकरण किया जा सका।
शुक्रवार को स्वास्थ्यकर्मियों के साथ-साथ निजी स्वास्थ्यकर्मी के साथ फ्रंटलाइन वर्कर काफी उत्साहित दिखे। केंद्रों पर टीकाकरण के लिए पूर्व की भांति सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। साथ ही टीका लगवाने वालों को आधा घंटा रोकर उनकी मानिटरिंग की गई। इसके बाद टीका लगवा चुके कर्मचारी हंसते हुए घरों को रवाना हुए।
विज्ञापन

बताते चले प्रथम चरण के छठे दौर में 1175 कर्मचारियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। कर्मचारियों की सुविधा के लिए जिला और जिला महिला अस्पताल के साथ चारों तहसील मुख्यालयों पर मौजूद सीएचसी परदहां, फतेहपुर मंडाव, घोसी और मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान एसडीएम को उनके सीएचसी पर टीका लगाया गया।
जिला महिला अस्पताल में सिर्फ 46 फीसदी हुआ टीकाकरण
टीकाकरण में सबसे खराब हालत जिला महिला अस्पताल की रही। जहां 268 के सापेक्ष 126 लोगों को टीका लगा जो लक्ष्य के 46 फीसदी रहा। जबकि सदर अस्पताल में 254 के सापेक्ष 183 लोगों को टीका लगाया गया, जो 72 फीसदी रहा। परदहां सीएचसी पर 125 के सापेक्ष 89 लोगों को टीका लगाया जा सका, जो लक्ष्य का 71 फीसदी है। इसीक्रम में मुहम्मदाबाद सीएचसी पर 254 के सापेक्ष 219 लोगों को टीका लगा, जो लक्ष्य के 86 फीसदी है। इसीक्रम में घोसी में 132 के सापेक्ष 87 लोगों को लगाया गया, जो लक्ष्य के 66 फीसदी है। फतेहपुर मंडाव ब्लाक पर 142 के सापेक्ष 125 लोगों ने टीका लगवाया। यहां कुल 88 फीसदी टीकाकरण हुआ। टीकाकरण के दौरान सुबह से शाम तक सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह, जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. वीके यादव, डॉ. पदम जैन, डिप्टी सीएमओ डॉ. वकील अली केंद्रों पर पहुंचकर मानीटरिंग करते रहे।
पहले चरण का टीकाकरण हुआ समाप्त
मऊ। जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. वीके यादव ने बताया कि पहले चरण का टीकारण शुक्रवार को छठे दौर के टीकाकरण के साथ समाप्त हो गया। अब दूसरे दौर का टीकाकरण शुरू हो चुका है। अगला टीकाकरण का कार्य 11 और 12 फरवरी को होगा। दूसरे चरण में 55 सौ फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें