फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: उत्तराखंड ने यूनाइटेड क्लब सिवान को 2-1 से हराया

विज्ञापन
इंदारा मेला मैदान पर स्व.अब्दुल करीम आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में  खेलती उत्तराखंड  और सिवा - फोटो : सरयू नदी पर बने संजय सेतु की होगी मरम्मत।
विज्ञापन
कोपागज ब्लॉक के इंदारा स्थित मेला मैदान में चल रही स्व. अब्दुल करीम ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को तीसरा मुकाबला उत्तराखंड की टीम और यूनाइटेड क्लब सिवान बिहार के बीच खेला गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूनाइटेड क्लब सिवान बिहार को 2-1 से हराकर अगले चक्र में जगह बनाई। उत्तराखंड टीम के खिलाड़ी हरेंद्र ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को पहले हॉफ में लगातार दो गोल कर 2-0 से बढ़त दिलाई।
उसके कुछ देर बाद ही यूनाइटेड क्लब सिवान बिहार की टीम की तरफ से भारत ने एक गोल मारकर अपनी टीम को 2-1 पर ला खड़ा कर दिया। मैच खत्म होने तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन

जिससे उत्तराखंड की टीम ने यूनाइटेड क्लब सिवान बिहार 2-1 से हरा हराया। मैच में मुख्य अतिथि हाफिज शहाबुद्दीन खां ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में महत्वपूर्ण अंग है, इससे शारीरिक विकास होता है।
निर्णायक सरफराज अहमद व रहमतुल्लाह रहे। कमेंट्री वशीम और नसीम ने की। इस दौरान से शरीफुद्दीन, उमाकांत यादव, विजय बहादुर सिंह, राजेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, सलमान मास्टर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें