फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानार्जन में करें स्मार्ट फोन का इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी/वलीदपुर। अमरजीत सिंह पीजी कालेज सोनाडीह में बृहस्पतिवार को बीए तृतीय वर्ष के 57 छात्राओं को स्मार्ट फोन मुख्य अतिथि भाजपा नेता अशोक सिंह ने प्रदान किए। कहा कि इनका इस्तेमाल उन्हें ज्ञानार्जन में करना चाहिए। कहा कि प्रदेश की प्रदेश सरकार ने वर्तमान परिवेश में जरूरत को समझते हुए छात्रों को स्मार्टफोन की योजना शुरू की है। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आद्या शंकर मिश्र ने भी विचार रखे। इस दौरान प्रबन्धक संजय परमार, सर्वेश यादव, संजय सिंह, सुनीता सिंह, मुलायम यादव रहे। वलीदपुर : क्षेत्र के धौरहरा गांव स्थित मां मेवाती तारा देवी गर्ल्स एजूकेशन में 33 छात्राओं को स्मार्ट फोन व टेबलेट बांटे गए। मुख्य अतिथि प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल ने कहा कि सरकार की इस योजना से छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में कॉलेज के संस्थापक हरिशंकर पांडेय, प्रबंधक मनोज पांडेय, संतोष सिंह, मुन्ना सिंह, प्राचार्य अभिमन्यु तिवारी, मौजूद रहे। मुहम्मदाबाद गोहना : पब्लिक महिला सहर पीजी कालेज की117 छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा कि योजना से छात्राओं को तकनीकी और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा। प्रबंधक शेख सल्लू ने कहा कि की योजना छात्रों के हित में है। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. साजिया रहमान, डॉ. शोभा सिंह, शेख अब्दुल्ला, शेख राशिद, लाल जी वर्मा, डॉ. उमेश सरोज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें