रानीपुर ब्लाक के काझा ग्राम पंचायत में सीसी रोड का निरीक्षण करती केंद्रीय जांच टीम की सदस्य।संव?
- फोटो : MAU
रानीपुर। ब्लाक के काझा ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण दूसरे दिन बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार की दो सदस्यीय टीम ने किया। टीम ने मनरेगा से कराए गए विकास कार्यों का अभिलेखों के सापेक्ष भौतिक सत्यापन किया। मीनाक्षी हुड्डा के नेतृत्व में टीम ने पूर्व ग्राम प्रधान के कार्यकाल में कराए गए राजेन्द्र के घर से हेमंत के घर तक हुए इंटरलॉकिंग मार्ग का निरीक्षण कर पैमाइश कराई। जांच टीम ने गांव के प्रभाकर मौर्य और प्रमिला के निर्मित सोख्ते का निरीक्षण किया। रामजतन और बिनोद के पशु शेडों का निरीक्षण किया। इसके उपरांत टीम ने ग्राम प्रधान के द्वारा सुशील सिंह के गेट से मेन खड़ंजा तक बने सीसी रोड की पैमाईश कराकर भैतिक सत्यापन किया।इसके उपरांत जांच टीम ने ब्लाक कार्यालय पर पहुंच कर अभिलेखों की जांच की। इस दौरान खंड विकास अधिकारी कलाधर पांडेय, ए पीओ मनीष गुप्ता, तकनीकी सहायक गोमती यादव,सचिव राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।