फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासायनिक उर्वरक का इस्तेमाल करें कम

Wed, 29 Apr 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी ब्लाक के नकटा मूंगेसर में बुधवार को नुजिवीडू के तत्वावधान में किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें वक्ताओं ने किसानों को रासायनिक उर्वरक कम इस्तेमाल करने की बात कही।
विज्ञापन


गोष्ठी को संबोधित करते हुए डा. रजत पांडेय ने कहा कि किसान भाई मौसम को देखते हुए कम पानी तथा कम समय में धान का बीज का उपयोग करें। उन्हाेंने कहा कि कम ऊंचाई के धान बोएं।

रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशक दवाओं का प्रयोग करने की सलाह दी। क्योंकि किसान भाई कम पानी समय के उन्नतीशील बीज करिश्मा, मोती और कनक का प्रयोग करें।

विशेषज्ञ डा. रवींद्र यादव ने कहा कि किसान भाई धान की खेती के साथ ढैंचा बीज को भी बो सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील किया कि सरकारी सहायता प्राप्त करने के लिए खसरा, खतौनी तथा बैंक पास बुक की फोटोकापी के साथ ब्लाक में जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान राजलाथ मौर्या, शिवशंकर चौधरी, रामदरश राय, हरिहर यादव, रामबचन यादव, उपेन्द्र राय, विक्रम, शंभूनाथ राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें