स्थानीय थाना क्षेत्र के गाेकुलपुरा के पास बुधवार की दोपहर दो बजे करीब 40 मिनट तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। गांव निवासी एक युवक अपने घर से कुछ दूरी पर लगे एक बिजली के पोल पर चढ़ गया। युवक के पोल पर चढ़ने के दौरान गांव के लोगों का जानकारी मिलने पर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। काफी देर तक युवक को पोल से नीचे उतरने केे लिए कहा गया। लेकिन जब वह नहीं उतरा तो गांव के लोगों ने उसे सीढ़ी लगाकर नीचे उतारा। युवक के इस ड्रामा की सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है।
गांव के लोगों ने बताया कि गांव निवासी राकेश चौहान बुधवार को किसी बात से नाराज होकर घर वाले से कहासुनी की। जिसके बाद घर वालों को कहीं चले जाने की धमकी देने लगा। युवक के उपद्रव से परेशान होकर घरवालों ने भी उसे जाने के लिए कह दिया। जिसके बाद दोपहर करीब दो बजे वह अपने घर से कुछ दूरी पर लगे बिजली के पोल पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी युवक के परिजनों को दी। धीरे-धीरे वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोग युवक को पोल से उतरने के लिए कहते रहे। इसी बीच किसी ने बिजली निगम को सूचना देकर आपूर्ति बंद करवाई। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही युवक खेत में कूदकर भाग गया।