फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भारतीय ज्ञान परंपरा में उत्पन्न युग ऋषि थे पं. दीनदयाल उपाध्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय ज्ञान परंपरा में उत्पन्न युग ऋषि थे। वह भारतीय जनसंघ के विचारधारा के प्रणेता थे। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरक व ज्ञानवर्धक है उनके विचार भारत भूमि के लिए संजीवनी के समान है। उक्त बातें भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष राय ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच कही।इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री हिमांशु राय, सुरेंद्र गुप्ता, राकेश कुमार, सतीश शाही, अमित कुमार, दुर्ग विजय, बबलू राय आदि शामिल रहे।इसी क्रम में कोपागंज कस्बा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में बुधवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य प. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस अवसर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। इस दौरान भाजपा नेता सत्यानंद सिंह, महेंद्र चौहान, संजय गुप्ता, राजन पटवा, विकास वर्मा, मनोज गुप्ता, अभिषेक सोनकर, शिवजी पटवा, रितेश चौरसिया, शिवकुमार सोनकर, चूननू विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें