फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Road Accident: बाइक में बोलेरो ने पीछे से मारी टक्कर, सामने आ रही ट्रैक्टर से टकराया, एक की दर्दनाक मौत

Tue, 14 Nov 2023 02:44 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

मृतक की शिनाख्त गाजीपुर जिले के सादियाबाद थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव निवासी अशोक कुमार 35 पुत्र बुद्धीराम के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक अपने दोस्त सादियाबाद थाना क्षेत्र के कनुवानी निवासी अजय कुमार के साथ जिले के सरायलंखसी थाना क्षेत्र के पनियरा गांव निवासी उसके मामा के यहां आ रहा था।
विज्ञापन
UP Road Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायलंखसी थाना क्षेत्र के वनदेवी पुलिया के पास मंगलवार की दोपहर बेकाबू बोलेरो ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रांली से जा टकराई। हादसे में बाइक चालक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि सवार दूसरा युवक घायल हो गया। घटना के बाद दोनों वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त गाजीपुर जिले के सादियाबाद थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव निवासी अशोक कुमार 35 पुत्र बुद्धीराम के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक अपने दोस्त सादियाबाद थाना क्षेत्र के कनुवानी निवासी अजय कुमार के साथ जिले के सरायलंखसी थाना क्षेत्र के पनियरा गांव निवासी उसके मामा के यहां आ रहा था। अभी वह वनदेवी पुलिया के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे बोलेरो चालक ने आगे निकलने के होड़ में बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक बेकाबू होकर सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। हादसे के समय अशोक जो बाइक चला रहा था हेलमेट न पहने होने के चलते सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर कुछ देर बाद ही मौत हो गई। वहीं अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर हादसे के बाद बोलेरो और ट्रैक्टर चालक दोनों वाहन सहित फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के घायल दोस्त अजय कुमार ने बताया कि मृतक राजस्थान में पेंटर का काम करता था। दीपावली तथा छठ का त्यौहार को मनाने के लिए वह एक सप्ताह पहले ही अपने गांव आया हुआ था। मृतक के तीन पुत्र है, इसमें एक उसके साथ पेंटर का काम राजस्थान में ही करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें