फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: अब माफिया दिखते हैं व्हीलचेयर पर, मऊ में सीएम योगी बोले- UP में अब कानून व्यवस्था का राज

Wed, 03 May 2023 08:38 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मऊ के जीवनराम इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित किया। मुख्तार अंसारी का बिना नाम लिए जमकर हमला बोला। 
विज्ञापन
मऊ में सीएम योगी की रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में अब वह दौर नहीं जब माफिया का राज चलता था। अब प्रदेश में कानून का राज चलता है। भाजपा सरकार ने माफियाओं को व्हीलचेयर पर बैठाने का काम किया है। सरकार विकास के साथ अपराध पर अंकुश लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही रही। यह बातें बुधवार को मऊ के जीवनराम इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं। निकाय चुनाव में नगर पालिका मऊ भाजपा के प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया। करीब 20 मिनट तक मुख्यमंत्री ने माफिया मुख्तार अंसारी का नाम लिए बिना जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज चल रहा है और माफिया बदमाश कानून के शिकंजे में हैं। प्रदेश में विकास हो रहा है और जनता की सरकार चल रही है। आज पूरे यूपी में कानून का राज कायम है। जनता में एक नई उम्मीद और विश्वास जगी है।



मऊ में 18 मिनट के संबोधन में सीएम ने सपा, बसपा पर जमकर निशाना साधा। मुख्तार अंसारी का नाम लिए बिना संदेश दिया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। कहा कि 2014 से पहले इस जिले को पहचान का संकट था। यहां के युवाओं को शक की निगाहों से देखा जाता था।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आजमगढ़ के मंच से CM Yogi की हुंकार: विपक्ष पर प्रहार, कहा- 'लोगों ने युवाओं को तमंचा दिया, और हमने दिए टेबलेट'

उनके हाथों में तमंचे होते थे। सपा शासन में इसी मऊ में रामलीला के मंचन को प्रतिबंधित कर दिया गया था। सपा-बसपा सरकारों में यहां दंगे हुआ करते थे। व्यापारियों से रंगदारी वसूली जाती थी और गुंडे, माफिया सीना तानकर चलते थे। अब हमारी सरकार में कोई गुण्डा-माफिया सीना चौड़ा कर नहीं चल पा रहा है। मुख्तार अंसारी पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि हमारी सरकार आने से पहले जो लोगों को व्हील चेयर पर भेजते थे, वे आज वह स्वयं व्हील चेयर पर पहुंच गए हैं। 

सीएम की जनसभा में कई कार्यकर्ता बुलडोजर पर सवार होकर पहुंचे। इससे पहले मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नगर में रूट डायवर्ट कर दिया गया था। जनसभा स्थल के दो किमी दायरे में पूर्णत प्रवेश को बंद कर मुख्य मार्गो पर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था

तुष्टिकरण की नहीं बल्कि सशक्तिकरण पर विश्वास

आजमगढ़ में सीएम ने कहा कि एक समय था जब उप्र में कर्फ्यू लगता था, आज कांवड़ यात्रा निकलती है। हम तुष्टिकरण की नहीं बल्कि सशक्तिकरण पर विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। इसके चलते देश व प्रदेश का विकास दोगुनी रफ्तार से हो रहा है। वहीं अब इस डबल इंजन की सरकार में तीसरा इंजन भी जुड़ जाए तो विकास की रफ्तार तीन गुनी से पांच गुनी तक हो जाएगी। उन्होंने जिले की धरती को नमन करते हुए कहा कि हमारा आजमगढ़ दुनिया के अंदर कभी अपने ओज व तेज के लिए जाना जाता था। देश की आजादी में भी इस जिले का अहम योगदान रहा है।
विज्ञापन

ब्याज सहित कीमत वसूल रहा बलिया

बलिया में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले बलिया के विकास को बाधित किया गया था। अब बलिया ब्याज सहित कीमत वसूल रहा है। बलिया की माटी बलिदान की है। यही कारण था कि देश की आजादी से पहले ही बलिया आजाद हो गया था। कांग्रेस का नाम लिए बगैर निशाना साधते हुए कहा कि जब देश में लोकतंत्र की हत्या कर आपात काल लगाया गया था तब लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नेतृत्व में पूर्व पीएम चंद्रशेखर ने लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ी। सीएम ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें