फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: सरकारी जमीन पर लगे पेड़ को काटने के विवाद में भिड़े प्रधान पति और पूर्व सैनिक, दोनों पक्षों से 8 लोग घायल

Wed, 03 May 2023 05:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ जिले के सरायगनेश गांव में बुधवार को सरकारी जमीन पर लगे सागौन के पेड़ के काटने के विवाद में प्रधान पति तथा पूर्व सैनिक आपस में भिड़ गए। आधा घंटा तक चले विवाद में दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के सरायगनेश गांव में बुधवार को सरकारी जमीन पर लगे सागौन के पेड़ के काटने के विवाद में प्रधान पति तथा पूर्व सैनिक आपस में भिड़ गए। आधा घंटा तक चले विवाद में दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के सरायगनेश निवासी एवं ग्राम प्रधान पति विधिचंद चौहान द्वारा ग्रामसभा की भूमि पर अमृत सरोवर को लेकर मनरेगा के तहत मजदूरों से कार्य कराया जा रहा है। इसपर लगे सागौन के पेड़ को गांव के ही पूर्व सैनिक अरुण सिंह के परिजन अपना बता कर काटने लगे।

इसकी जानकारी होने पर प्रधान प्रतिनिधि द्वारा काटने से मना करने पर दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंडे लेकर भिड़ गए। इसमें एक पक्ष से विधिचंद चौहान, उसका भाई सुरेंद्र, भाभी उषा देवी और उसकी पुत्री रंजना चौहान घायल हो गईं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से पूर्व सैनिक अरुण सिंह, उनके दो पुत्र तथा एक पुत्री घायल हो गई। दोनों पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर पहुंची घोसी पुलिस ने घायलों को घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। घटना के संबंध में घोसी कोतवाल अनिलचंद्र तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को आरोपित करते हुए तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें