फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: बीच बाजार में युवक को मारी गोली, काफी देर से पीछा कर रहा था बदमाश; बाइक ओवरटेक कर पहले दी थी गाली

Fri, 20 Jun 2025 08:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में गोली चलने की सूचना मिलते ही मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली की पुलिस पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के साथ ही घायल को अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
मऊ में घायल युवक का इलाज करते डाॅक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime News: मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नोनियापुर मोड के पास शुक्रवार की शाम 6:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को मनबढ़ ने गोली मार दी। गोली युवक के कमर में लगी, घटना के समय घायल युवक बाजार से वापस घर लौट रहा था। गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को अस्पताल लाकर भर्ती कराया।

विज्ञापन


घायल युवक की पहचान नोनियापुर गांव निवासी अखिलेश कुमार (20) अपने गांव के एक साथी के साथ बाइक से मुहम्मदाबाद गोहना गया हुआ था। लौटते समय पहले से पीछा कर रहे हमलावरों ने अखिलेश की बाइक को ओवरटेक कर रोका। उसके रुकते ही उससे गालीगलौज करने लगे।

इस बीच जब तक वह कुछ समझ पाता कि हमलावर ने असलहा निकालकर उसके कमर में गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी भाग हो गए। वहीं, गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने घायल अखिलेश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना में ले जाकर भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्रथम उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इस मामले में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घटना को लेकर खबर लिखे जाने तक तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें