फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime : खुली दुकान को चोर ने बनाया निशाना..., काउंटर से कैश निकाल भागा; CCTV में कैद हुई घटना

Fri, 07 Feb 2025 06:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुकान मालिक ने चिरैयाकोट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस भी मामला दर्ज कर चोर की गिरफ्तारी में लग गई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी से निकाली गई फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सिरसा बाजार में गुरुवार की दोपहर बदमाश दिनदहाड़े दुकान से नगदी लेकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उस दौरान दुकानदार कैशबॉक्स लॉक कर दुकान खुली छोड़कर शौचालय गया था। पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन




सिरसा गांव निवासी दीपक सिंह ने बताया कि सिरसा बाजार में मोबाइल की दुकान और जनसेवा केंद्र एक में चलाते हैं। गुरुवार की दोपहर करीब 1:30 बजे दुकान खुली छोड़ कैशबॉक्स लॉक करके शौचालय चले गये थे।
विज्ञापन


कुछ देर बाद वापस आकर देखा तो कैशबॉक्स का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे 21,500 रुपये गायब थे। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो एक बाइक पर तीन नकाबपोश युवक दुकान से सामने रुके, उनमें से एक दुकान में घुसा और कैशबॉक्स का ताला तोड़कर नगदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच किया और सीसी कैमरे से फुटेज रिकॉर्ड करके ले गई। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दुकानदार ने तहरीर दी है। सीसी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है, बदमाश जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें