फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी कहानियां भी फेल: बकरे का अंतिम संस्कार, तेरहवीं का नाटक, फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र से ले लिया बीमा क्लेम

Tue, 27 Oct 2026 01:35 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ जिले में फिल्मी कहानी जैसी साजिश रची गई। आरोपी ने चिता पर लेटकर फोटो खिंचवाई, इसके बाद चिता पर बकरे का शव रखकर उसका बकायदा अंतिम संस्कार करा दिया, ताकि किसी को शक न हो। फिर पत्नी ने मृत्यु प्रमाणपत्र के आधार पर 10 लाख का बीमा क्लेम ले लिया।
विज्ञापन
fake death certificate - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या के एक मामले में सजा से बचने के लिए आरोपी राजकुमार राजभर द्वारा रची गई साजिश के आगे फिल्मी कहानियां भी फेल नजर आती हैं। 
विज्ञापन


मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में कोई अड़चन न आए, इसके लिए शातिर आरोपी ने पहले खुद चिता पर लेटकर फोटो खिंचवाई, फिर चिता पर बकरे का शव रखकर उसका बकायदा अंतिम संस्कार करा दिया, ताकि किसी को शक न हो। 

इसके बाद परिजनों ने उसकी तेरहवीं का भोज भी आयोजित किया। यही नहीं, आरोपी की पत्नी ने इस झूठी मौत का नाटक कर बीमा के 10 लाख रुपये भी वसूल लिए। उधर, इस मामले में पुलिस की जांच के दायरे में दो होम्योपैथिक डॉक्टर भी आ गए हैं, जो इस साजिश में शामिल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

शहर कोतवाल प्रमेश सिंह ने बताया कि ख्वाजाहापुर निवासी राजू उर्फ राजकुमार राजभर (38) न केवल हत्या का आरोपी है, बल्कि बेहद शातिर भी है। हत्या के मुकदमे में आजीवन कारावास की सजा मिलने के डर से उसने खुद को कागजों में मृत घोषित करवा लिया। 
 

हैरान करने वाली बात यह है कि मृत घोषित होने के बाद भी आरोपी पिछले 18 महीनों से जिले में ही रहकर घूम-घूमकर शेयर बाजार और क्रिप्टो ट्रेडिंग का काम कर रहा था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने वर्ष 2016 में ईंट-भट्ठा संचालक योगेश सिंह की हत्या की थी।

जब मामला कोर्ट में अंतिम दौर में पहुंचा और उसे सजा का डर सताने लगा, तब उसने इस शातिर योजना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, शेयर बाजार और क्रिप्टो में दो होम्योपैथिक डॉक्टरों का भी पैसा फंसा हुआ था, जिन्हें पुलिस अब चिह्नित कर रही है।

बकरे के अंतिम संस्कार से लेकर तेरहवीं तक का नाटक
पुलिस की पूछताछ में राजकुमार ने खुलासा किया कि उसने पहले खुद के बेहोश होने का नाटक किया, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां से उसकी ऐसी तस्वीरें तैयार की गईं, जिन्हें एडिट कर श्मशान घाट पर रखे शव जैसा दिखाया जा सके। इसके बाद रात के समय चिता से शव हटाकर वहां बकरे की देह जलाई गई।

इसी फर्जी आधार पर गाजीपुर से मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी करवा लिया गया। इसके बाद पत्नी ने रिश्तेदारों को बुलाकर तेरहवीं का भोज भी कराया। मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर बीमा कंपनी से करीब 10 लाख रुपये का बीमा क्लेम भी हड़प लिया गया।

अब पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि बीमा कंपनी को कौन-कौन से दस्तावेज सौंपे गए थे और क्या इस पूरी साजिश में उसकी पत्नी भी बराबर की शामिल थी?

आरोपी के पुराने केस में कोर्ट में हाजिर कराया जाएगा। फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने पर अलग से प्राथमिकी दर्ज होगी। बीमा की 10 लाख की राशि के फ्रॉड की जांच होगी। फोटो एडिट करने वाले और प्रमाण पत्र बनाने वाले कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। जांच में किसी की भी संलिप्तता के साक्ष्य मिले तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। - नितेश प्रताप सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन

1. मऊ में बकरे का अंतिम संस्कार कर खुद को मृत दिखाने का मामला क्या है?
2. राजू उर्फ राजकुमार राजभर ने अपनी मौत का नाटक क्यों रचा?
3. मऊ में फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर 10 लाख रुपये का बीमा क्लेम कैसे लिया गया?
4. बकरे का शव जलाकर फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
5. राजकुमार राजभर किस हत्या के मामले में आरोपी है?
6. मऊ में अपनी मौत का फर्जी सबूत देने वाला आरोपी कितने समय तक फरार रहा?
7. क्या मऊ के आरोपी ने AI से अपनी चिता पर लेटे होने की तस्वीर बनवाई थी?
8. फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र के आधार पर अदालत को गुमराह करने के मामले में क्या कार्रवाई हुई?
9. मऊ के फर्जी मौत मामले में दो होम्योपैथिक डॉक्टरों की भूमिका क्या है?
10. फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र के आधार पर बीमा क्लेम लेने पर क्या कानूनी कार्रवाई हो सकती है?
11. मऊ में राजकुमार राजभर को पुलिस ने कहां से गिरफ्तार किया?
12. मऊ फर्जी मौत और बीमा क्लेम मामले की ताजा जांच में क्या सामने आया?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें